देश की खबरें | आईएएस अधिकारी मनोज सौनिक को महाराष्ट्र का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनोज सौनिक को शुक्रवार को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

मुंबई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनोज सौनिक को शुक्रवार को राज्य का अगला मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

सौनिक फिलहाल अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के पद पर तैनात हैं और वह वरिष्ठ नौकरशाह मनु कुमार श्रीवास्तव का स्थान लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सौनिक की नियुक्ति का पत्र सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में अतिरिक्त मुख्य सचिव (सेवा) नितिन गद्रे ने जारी किया है।

पत्र के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 30 अप्रैल को मुख्य सचिव का पदभार संभालने के बाद वित्त विभाग का प्रभार संभालते रहेंगे।

महाराष्ट्र के शीर्ष नौकरशाह के रूप में सेवानिवृत्ति के बाद, श्रीवास्तव राज्य आयुक्त (सेवाओं का अधिकार) का पदभार संभालेंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (जीएडी) सुजाता सौनिक ने श्रीवास्तव की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। वह मनोज सौनिक की पत्नी हैं।

अधिसूचना के अनुसार, श्रीवास्तव पांच साल के लिए या 65 वर्ष के होने तक राज्य आयुक्त (सेवाओं का अधिकार) के पद पर रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO