एजेंसी न्यूज

दक्षिण कैरोलिना में ‘इयान’ का कहर बरपा, फ्लोरिडा में मृतक संख्या बढ़ कर 17 हुई

इससे पहले ‘इयान’ की वजह से फ्लोरिडा में हजारों मकानों की बिजली गुल हो गई तथा कम से कम 17 लोगों की जान चली गई. फ्लोरिडा के प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि जान गंवाने वालों में 22 साल की एक युवती शामिल है जो सड़क पर पानी में बह जाने की वजह से शुक्रवार को गहरे गड्ढे में गिर गई थी.

दक्षिण कैरोलिना में ‘इयान’ का कहर बरपा, फ्लोरिडा में मृतक संख्या बढ़ कर 17 हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

इससे पहले ‘इयान’ की वजह से फ्लोरिडा में हजारों मकानों की बिजली गुल हो गई तथा कम से कम 17 लोगों की जान चली गई. फ्लोरिडा के प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि जान गंवाने वालों में 22 साल की एक युवती शामिल है जो सड़क पर पानी में बह जाने की वजह से शुक्रवार को गहरे गड्ढे में गिर गई थी. इसके अलावा 71 वर्षीय व्यक्ति के सिर पर छत का एक हिस्सा गिर जाने की वजह से उनकी मौत हो गई.

पानी के तेज बहाव में बह जाने से 68 साल की एक महिला की मौत हो गई. इससे पहले, तूफान की वजह से क्यूबा में तीन लोगों की जान चली गई. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि तूफान से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. यह भी पढ़ें : चीन ने ऑकस परमाणु पनडुब्बियों की योजना के खिलाफ आईएईए में प्रस्ताव वापस लिया

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसैन्टिस ने शुक्रवार को बताया कि राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. उन्होंने कहा कि बचाव दलों ने तूफान से बुरी तरह प्रभावित 3,000 से अधिक घरों में जा कर सहायता पहुंचाई.

बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).