देश की खबरें | वायुसेना प्रमुख भदौरिया की बांग्लादेश यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण: वायुसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने व्यापक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए ढाका में बांग्लादेश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की है।

नयी दिल्ली, 29 जून वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने व्यापक द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए ढाका में बांग्लादेश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की है।

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने बांग्लादेश की मुक्ति के लिए 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की स्वर्ण जयंती के मद्देनजर वायुसेना प्रमुख की यात्रा को ‘‘अत्यधिक महत्वपूर्ण’’ बताया है।

एयर चीफ मार्शल भदौरिया अपने बांग्लादेशी समकक्ष एयर मार्शल शेख अब्दुल हन्नान के निमंत्रण पर जशोर में बांग्लादेश वायुसेना अकादमी (बीएएफए) में पासिंग आउट परेड और कमीशनिंग समारोह की समीक्षा के लिए सोमवार से पड़ोसी देश की दो दिवसीय यात्रा पर थे।

समारोह का आयोजन "राष्ट्रपति परेड 2021" के अवसर पर किया गया।

भारतीय वायुसेना ने कहा, ‘‘बांग्लादेश की मुक्ति के लिए 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक जीत की स्वर्ण जयंती के मद्देनजर दो दिवसीय यात्रा बेहद महत्वपूर्ण थी।’’

उसने एक बयान में कहा, ‘‘यह अवसर पहली बार भी है जब किसी विदेशी प्रमुख को मुख्य अतिथि के रूप में परेड की समीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया। यह भारत और बांग्लादेश और उनके सशस्त्र बलों के बीच मित्रता और विश्वास के मजबूत बंधन की पुन: पुष्टि है।’’

वायुसेना प्रमुख की बांग्लादेश यात्रा सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की इस देश की यात्रा के दो महीने बाद हुई।

अधिकारियों ने कहा कि एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने बांग्लादेश वायुसेना के प्रमुख के साथ-साथ सेना प्रमुख और सशस्त्र बल प्रभाग के प्रिंसिपल स्टाफ आफिसर के साथ चर्चा की।

वायुसेना ने कहा कि वार्ता का जोर दोनों देशों के बीच व्यापक रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर था।

भदौरिया ने ढाका में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी से भी बातचीत की।

कोरोना वायरस महामारी के बावजूद पिछले छह महीनों में दोनों पक्षों की ओर से कई यात्राएं हुई हैं।

वर्ष 2021 में बांग्लादेश की मुक्ति की 50वीं वर्षगांठ और देश के पहले राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी भी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर