विदेश की खबरें | मैंने मंगलवार की बहस जीत ली: ट्रम्प
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने मंगलवार की रात अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) जीत ली है।
वाशिंगटन, एक अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उन्होंने मंगलवार की रात अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) जीत ली है।
राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन बहसों में से पहली बहस क्लीवलैंड, ओहायो में आयोजित हुई। बहस के एक दिन बाद ट्रम्प ने बुधवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर तरह से, हमने कल रात आसानी से बहस जीत ली।’’
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश.
दोनों खेमों ने जीत की घोषणा की है।
ट्रम्प ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (बाइडेन) बहुत कमजोर थे। वह शोर मचा रहे थे। हमने लगभग हर चुनाव में बहस जीती जो मैंने लड़ी है। यदि आप विभिन्न चुनावों को देखें, तो हमने उनमें से हर एक को जीता है।’’
सवालों के जवाब में, ट्रम्प ने कहा कि वह फ्लोरिडा और टेनेसी में होने वाली अन्य दो बहसों का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनसे बहस करने में कोई गुरेज नहीं है। मुझे लगता है वह बहस से बचना चाहते हैं। मुझे नहीं पता। यह उनको ही पता है।’’
घोर दक्षिणपंथी समूह ‘प्राउड बॉयज़’ के बारे पूछे गए सवालों के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि उन्हें पीछे हटना चाहिए और वक्त पर आगे आना चाहिए (स्टैंड बैक ऐंड स्टैंड बाई)।
उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वे कौन हैं और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपना काम करने देंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि ‘प्राउड बॉयज़’ कौन हैं। मेरा मतलब है, आपको मुझे बताना होगा, क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानता कि वे कौन हैं। मैं केवल यह कह सकता हूं कि उन्हें हटना होगा, उन्हें कानून प्रवर्तन एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)