देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और ढ़ील देने की दरख्वास्त करूंगा: येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनका मानना है कि राज्य में कोविड-19 लॉकडाउन उपायों की अब जरूरत नहीं है, ऐसे में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और ढ़ील देने की दरख्वास्त करेंगे।

जियो

बेंगलुरु, 16 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनका मानना है कि राज्य में कोविड-19 लॉकडाउन उपायों की अब जरूरत नहीं है, ऐसे में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और ढ़ील देने की दरख्वास्त करेंगे।

येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री के साथ उनके वीडियो कांफ्रेंस के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ कर्नाटक के लिए लॉकडाउन की जरूरत नहीं है , हम और ढ़ील का अनुरोध करेंगे।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, पिछले 24 घंटे के भीतर 10,215 लोग हुए ठीक; रिकवरी दर बढ़कर 52.47 फीसदी हुई: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं उनसे यह रास्ता निकालने की अपील करूंगा ताकि लोग अब सामान्य जीवन जी पाएं और आर्थिक स्थितियों में सुधार हो। ’’

मेट्रो, थियेटर, जीम, स्वीमिंग पूल, बार जैसी कई सेवाएं अब अनलॉक 1.0 में भी बंद हैं ।

यह भी पढ़े | वही बदनाम गलवान घाटी जहां 1962 में भी चीन दिया था भारत को धोखा, फिर दोहराई कायराना हरकत....

मोदी मंगलवार और बुधवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस करने वाले हैं। येदियुरप्पा बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेंगे।

कोविड-19 के नियंत्रण के लिए यहां शंकर मठ में विशेष पूजा में हिस्सा ले रहे मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ हम कड़े कदम उठा रहे हैं और हम सभी को मिलकर लड़ना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\