जरुरी जानकारी | पांच साल बाद भी टेस्ला का सीईओ बना रहूंगाः मस्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मस्क ने यहां ब्लूमबर्ग की तरफ से आयोजित ‘कतर आर्थिक मंच’ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। मस्क वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसका हिस्सा बने थे।

मस्क ने यहां ब्लूमबर्ग की तरफ से आयोजित ‘कतर आर्थिक मंच’ में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। मस्क वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसका हिस्सा बने थे।

इस दौरान मस्क से एक कार्यक्रम प्रस्तोता ने टेस्ला के साथ पांच साल बाद के भविष्य के बारे में सवाल पूछा।

मस्क ने इसका सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि वह पांच साल बाद भी टेस्ला का सीईओ रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टेस्ला को पिछले कुछ महीनों में कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसके पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में मस्क के शीर्ष स्तर पर शामिल होने से जुड़े विरोध की अहम भूमिका रही है।

मस्क अमेरिकी संघीय सरकार के खर्चों में कटौती के लिए कदम उठाने वाले विभाग का हिस्सा हैं। इस विभाग की तरफ से उठाए गए कदमों के विरोध में टेस्ला के कई शोरूम के बाहर प्रदर्शन भी हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\