खेल की खबरें | एसओपी के कारण खुद को कमरे में बंद नहीं करूंगा : अरूण लाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कैंसर से उबर चुके बंगाल के कोच अरूण लाल का कहना है कि घरेलू टीमों के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू होने का यह मतलब नहीं कि वह खुद को कमरे में बंद कर लेंगे ।

कोलकाता, तीन अगस्त कैंसर से उबर चुके बंगाल के कोच अरूण लाल का कहना है कि घरेलू टीमों के लिये भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू होने का यह मतलब नहीं कि वह खुद को कमरे में बंद कर लेंगे ।

बोर्ड ने राज्य संघों के लिये एसओपी जारी किया है जिसके अनुसार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जिन्हें कोई बीमारी रही हो या जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो, उन्हें सरकार के आगामी निर्देश मिलने तक अभ्यास शिविरों में नहीं आना चाहिये ।

यह भी पढ़े | क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खरीदी दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश.

अरूण लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कैसे इस उम्र में देश चला रहे हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘प्रधानमंत्री 69 साल के हैं और ऐसे समय में देश चला रहे हैं । क्या उनको कोई इस्तीफा देने को कहता है ।’’

यह भी पढ़े | धोनी की टीम का चेन्नई में एकत्रित होने से पहले होगा कोविड-19 टेस्ट: चेन्नई सुपर किंग्स.

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं बंगाल को कोचिंग दूं या नहीं लेकिन मैं अपनी जिंदगी जिऊंगा । मुझसे यह अपेक्षा मत रखिये कि 65 साल का होने के कारण मैं अगले 30 साल तक खुद को एक कमरे में बंद कर लूंगा । ऐसा नहीं होगा ।’’

बंगाल के इस महान क्रिकेटर ने कहा कि वह सामाजिक दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करेंगे लेकिन पृथकवास में नहीं रहेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\