देश की खबरें | किसी को दोष नहीं दूंगा, मिलकर सुलझाना होगा: दिलजीत दोसांझ विवाद पर अजय देवगन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता अजय देवगन ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर उठे विवाद पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब दो अलग-अलग नजरिए हों तो आपको बैठकर बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने चाहिए।
मुंबई, 11 जुलाई अभिनेता अजय देवगन ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर उठे विवाद पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब दो अलग-अलग नजरिए हों तो आपको बैठकर बातचीत के जरिए मुद्दों को सुलझाने चाहिए।
फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को शामिल किए जाने को लेकर दोसांझ को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले महीने दोसांझ ने फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर साझा किया था, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।
‘सरदार जी 3’ फिल्म 27 जून को विदेशों में रिलीज हो चुकी है, लेकिन इसे भारत में रिलीज नहीं किया गया है।
देवगन ने फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आलोचनाएं क्यों होती हैं, क्या सही है और क्या गलत। उनकी जगह मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। उनकी अपनी समस्याएं रही होंगी, और लोग अपने नजरिए से सोच रहे हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘जब आपके सामने दो अलग-अलग नज़रिए हों तो आप मिल-बैठकर इसे सुलझा सकते हैं। मैं किसी को दोष नहीं दूंगा या यह नहीं कहूंगा कि यह सही है या वो गलत है, उन्हें बातचीत करने की जरुरत है।’’
सम्मेलन में देवगन से महाराष्ट्र में जारी विवाद के बारे में भी पूछा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

