एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हर जन्म में आपसे प्यार करूंगा: पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला को याद करते हुए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है।

देश की खबरें | हर जन्म में आपसे प्यार करूंगा: पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला को याद करते हुए कहा

नयी दिल्ली, छह जुलाई अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा है।

‘कांटा लगा’ गाने से लोकप्रियता पाने वाली शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया था। वह टेलीविजन की चर्चित हस्तियों में शामिल थीं।

त्यागी ने रविवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर शेफाली के साथ बिताए पलों की तस्वीरों की एक वीडियो क्लिप साझा की।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “परी... मैं हर जन्म में तुम्हें ढूंढ़ लूंगा और हर जीवन में तुमसे प्यार करूंगा। मैं तुमसे हमेशा प्यार करता रहूंगा... मेरी गुंडी, मेरी छोकरी।”

शेफाली जरीवाला ने वर्ष 2002 में लता मंगेशकर के गीत ‘कांटा लगा’ के रीमिक्स से मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई थी।

बाद में वह ‘नच बलिए’ और ‘बिग बॉस 13’ जैसे टेलीविजन रिएलिटी शो में भी नजर आईं।

मुंबई पुलिस ने उनके निधन के सिलसिले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).