देश की खबरें | कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करके अपनी लड़ाई जारी रखूंगा: अन्नामलाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह शीर्ष नेता के किसी भी सुझाव का कोई सवाल पूछे बगैर बेझिझक होकर पालन करेंगे।
चेन्नई, सात अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर राजनीति में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह शीर्ष नेता के किसी भी सुझाव का कोई सवाल पूछे बगैर बेझिझक होकर पालन करेंगे।
यहां संवाददाताओं से बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि उनके समर्थक दीवारों पर पोस्टर लगाकर और केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखकर उन्हें तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के रूप में बरकरार रखने का समर्थन कर रहे हैं, तो अन्नामलाई ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर लोगों जुड़े रहेंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि ‘द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के भ्रष्टाचार’ को लगातार उजागर किया जाएगा। उन्होंने द्रमुक सरकार के सत्ता से हटने तक जूते न पहनने की अपनी प्रतिज्ञा को याद किया। उन्होंने कहा कि वह करीब चार महीने से चप्पल नहीं पहन रहे हैं।
अन्नामलाई ने एक बार फिर संकेत दिया कि वह प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नहीं भी रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष के चलते मिलने वाली जिम्मेदारियां उनके पास नहीं रहें।
कथित तौर पर अन्नाद्रमुक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से अन्नामलाई को तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का अनुरोध किया है ताकि वह 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन कर सके।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे मैदान में होना चाहिए और मैं मैदान में रहूंगा।’’
तमिल राष्ट्रवादी पार्टी नाम तमिलर काची के शीर्ष नेता सीमान के साथ सोमवार को यहां एक विश्वविद्यालय समारोह में भाग लेने पहुंचे अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने अपने संबोधन में वैचारिक समानता और भिन्नता के बिंदुओं पर बात की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

