देश की खबरें | मुझे पद्मश्री मिलने से युवा फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित होंगे: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पद्मश्री से सम्मानित भारतीय फुटबॉल के दिग्गज आईएम विजयन ने रविवार को उम्मीद जताई कि उनको मिला यह सम्मान देश के युवाओं को इस खेल से जुड़ने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी पद्मश्री से सम्मानित भारतीय फुटबॉल के दिग्गज आईएम विजयन ने रविवार को उम्मीद जताई कि उनको मिला यह सम्मान देश के युवाओं को इस खेल से जुड़ने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

भारत के महान फुटबॉलरों में से एक, 55 वर्षीय विजयन मालाबार स्पेशल पुलिस में सहायक कमांडेंट के रूप में कार्यरत हैं और केरल पुलिस फुटबॉल टीम के निदेशक हैं। वह अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) में तकनीकी समिति के प्रमुख भी हैं।

विजयन ने एआईएफएफ से कहा, ‘‘मैं खुश हूं, बेहद खुश हूं। जब आपके काम को मान्यता मिलती है तो इससे काफी संतुष्टि मिलती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि इस पुरस्कार से भारतीय फुटबॉल को कितनी मदद मिलेगी। यह देश के कुछ हिस्सों में कुछ युवाओं को फुटबॉल खेलने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा।‘‘

भारत के पूर्व कप्तान और 90 के दशक के स्टार स्ट्राइकर विजयन को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

विजयन ने कहा, ‘‘मैं अपना यह पुरस्कार देश के प्रत्येक फुटबॉल प्रशंसक को समर्पित करता हूं। मैं आज जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान