देश की खबरें | बरोदा में कांग्रेस के 54 साल के शासन का हिसाब मांगूंगा :खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि राज्य की बरोदा विधानसभा सीट पर नवंबर में होने जा रहे उपचुनाव में वह इस निर्वाचन क्षेत्र का 54 साल से प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायकों के कामकाज का विपक्षी पार्टी से हिसाब मांगेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि राज्य की बरोदा विधानसभा सीट पर नवंबर में होने जा रहे उपचुनाव में वह इस निर्वाचन क्षेत्र का 54 साल से प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायकों के कामकाज का विपक्षी पार्टी से हिसाब मांगेंगे।

खट्टर ने यह भी कहा कि वह बरोदा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से यह भी पूछेंगे कि वे लोग विकास का कार्य कराने वाला व्यक्ति चाहते हैं या ‘निष्क्रिय’ व्यक्ति।

यह भी पढ़े | DU First Cut Off List 2020-21: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट, जानिए अहम जानकारी.

हरियाणा के सोनीपत जिले में बरोदा विधानसभा सीट पर उपचुनाव तीन नवंबर को होने का कार्यक्रम है। मतगणना 10 नवंबर को होगी। कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा का अप्रैल में निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

खट्टर ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ गठजोड़ कर भाजपा यह उपचुनाव लड़ेगी। हालांकि, चुनाव चिह्न ‘कमल’ रहेगा।

यह भी पढ़े | Bihar: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दिवंगत नेता RamVilas Paswan को ‘भारत रत्न’ देने की लगाई गुहार.

उन्होंने कहा, ‘‘इस सीट (बरोदा) से कांग्रेस के उम्मीदवार करीब 54 साल से निर्वाचित हो रहे हैं। ’’

उन्होंने सोनीपत जिले के गोहाना में मीडिया से कहा, ‘‘जब हम चुनाव के लिये जाएंगे, तब हम उनसे (कांग्रेस से) 54 वर्षों का हिसाब भी मांगेंगे। ’’

खट्टर ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस विधायकों ने इस क्षेत्र की कभी सुध नहीं ली।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने(कांग्रेस ने) कई कार्य बीच में छोड़ दिये। ’’

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहा करते हैं कि बरोदा और किलोई विधानसभा क्षेत्रों के साथ एक समान व्यवहार किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि ये समान नजरें हैं तो आपसे किसने कहा कि एक आंख से अधिक देखिये और दूसरी पर चश्मा चढ़ा लीजिए। ’’

गढ़ी सांपला किलोई हुड्डा का गृह क्षेत्र है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\