देश की खबरें | कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईडी के सामने पेश होऊंगा: देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि “कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद” वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। ईडी ने देशमुख को धन शोधन के एक मामले की जांच के संबंध में तलब किया था।

मुंबई, 19 अगस्त महाराष्ट्र सरकार में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि “कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद” वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। ईडी ने देशमुख को धन शोधन के एक मामले की जांच के संबंध में तलब किया था।

देशमुख ने एक बयान में दावा किया कि “उच्चतम न्यायालय ने ईडी पर उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है और उस पर जल्दी ही सुनवाई होगी। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख को अंतरिम राहत देने से मना कर दिया था।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के कुछ प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कहा था कि देशमुख कानून के दायरे में उपलब्ध कोई भी उपाय अपनाने के लिए स्वतंत्र हैं।

देशमुख ने अपने बयान में कहा कि शीर्ष अदालत ने सोमवार को उन्हें निचली अदालत का रुख करने की अनुमति दी थी।

उन्होंने कहा, “कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके पूरा होने के बाद मैं ईडी के सामने पेश हो जाऊंगा। मैं ईडी के साथ सहयोग करूंगा। मैंने अपने सामाजिक राजनीतिक जीवन में सदा ऊंचे आदर्शों का पालन किया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान