देश की खबरें | मैं निराश था, लेकिन नेता लंबे समय तक शोक नहीं मना सकते :उमर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल बाद और 234 दिनों तक नजरबंद रखे गये नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि शुरूआत में बहुत निराश रहने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक नेता के तौर पर उन्हें लंबे समय तक शोक मनाने का अधिकार नहीं है और वह अपने मूलभूत संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को निराश नहीं कर सकते।

श्रीनगर, चार अगस्त जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल बाद और 234 दिनों तक नजरबंद रखे गये नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि शुरूआत में बहुत निराश रहने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक नेता के तौर पर उन्हें लंबे समय तक शोक मनाने का अधिकार नहीं है और वह अपने मूलभूत संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को निराश नहीं कर सकते।

संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द किये जाने के दो साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच अगस्त (2019) को जो कुछ किया गया था उसने ज्यादातर लोगों को स्तब्ध कर दिया था, जिन्हें इस कदम से अचानक, अप्रत्याशित और असंवैधानिक झटका लगा था।

केंद्र सरकार ने दो साल पहले जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों--जम्मू कश्मीर और लद्दाख-- के रूप में विभाजित कर दिया था।

उमर सात महीने तक नजरबंद रहे थे और इस कार्रवाई को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

उन्होंने उन दिनों का याद करते हुए कहा, ‘‘मैं एक बहुत ही थका हुआ और निराश व्यक्ति था। यहां तक कि मैं मौजूदा स्थिति में संभव बुनियादी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहा था । लेकिन जैसा कि कहा जाता है, ‘यदि आप इंद्रधनुष देखना चाहते हैं, तो आपको बारिश को तो सहना ही होगा। इसलिए यहां मैं लोगों के लिए जो सर्वश्रेष्ठ कर सकता हूं, कर रहा हूं। ’’

उमर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए काफी कुर्बानी दी है।

उन्होंने पीटीआई- से कहा, ‘‘हमारे सैकड़ों कार्यकर्ता और कई नेता आतंकवादियों की गोलियों का शिकार बन गये।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े