Dilip Vengsarkar On Sachin Tendulkar: पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने अतीत की यादों को किया ताजा, सचिन तेंदुलकर के भविष्य को लेकर सुनाया दिलचस्प किस्सा

वेंगसरकर ने ‘फैब फाइव द पांडवाज ऑफ इंडियाज बैटिंग’ पुस्तक के विमोचन के दौरान कहा कि इस साझेदारी ने उन्हें तेंदुलकर के भविष्य की झलक दिखा दी थी. उन्होंने कहा, ‘‘वह स्पिनरों की मददगार पिच पर बहुत अच्छा खेल रहा था. मैं समझ गया था कि वह पूरी दुनिया में अच्छा करेगा और वही हुआ.’’

दिलीप वेंगसरकर और सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने अतीत की यादों को ताजा करते हुए शनिवार को यहां कहा कि स्पिनरों की मददगार पिच पर अरशद अयूब और वेंकटपति राजू जैसे काबिल गेंदबाजों के खिलाफ तेंदुलकर की बल्लेबाजी को देखकर वह उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर आश्वस्त हो गये थे. Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में ये 3 भारतीय बल्लेबाज बना सकते हैं 400 रन, यहां देखें दिलचस्प आंकड़ें

भारत और मुंबई के लिए तेंदुलकर के साथ खेलने वाले वेंगसरकर ने हैदराबाद के खिलाफ अपने जूनियर साथी के साथ की गई लंबी साझेदारी को याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे याद है, हम हैदराबाद के खिलाफ स्पिनरों की मददगार पिच पर खेल रहे थे. अरशद अयूब और वेंकटपति राजू गेंदबाजी कर रहे थे. वे बहुत अच्छे गेंदबाज थे. उनके खिलाफ मेरी और सचिन की साझेदारी लंबी रही थी.’’

वेंगसरकर ने ‘फैब फाइव द पांडवाज ऑफ इंडियाज बैटिंग’ पुस्तक के विमोचन के दौरान कहा कि इस साझेदारी ने उन्हें तेंदुलकर के भविष्य की झलक दिखा दी थी. उन्होंने कहा, ‘‘वह स्पिनरों की मददगार पिच पर बहुत अच्छा खेल रहा था. मैं समझ गया था कि वह पूरी दुनिया में अच्छा करेगा और वही हुआ.’’

वेंगसरकर ने इस मौके पर मुंबई और हरियाणा के बीच 1991 में खेले गए रणजी ट्रॉफी के यादगार फाइनल मैच को याद किया. कपिल देव की अगुवाई वाली हरियाणा ने इस मैच में मुंबई को दो रन से हराया था.

वेंगसरकर ने कहा, ‘‘हरियाणा के खिलाफ हमने 1991 में रणजी ट्रॉफी फाइनल खेला था. जीत के लिए 355 रन का पीछा करते हुए हमने 22 (वास्तविक स्कोर 34 रन) रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. उस पारी में उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह शानदार थी. अगर वह कुछ ओवर और रुकते तो हम मैच जीत सकते थे.’’ इस मैच में वेंगसरकर ने 139 जबकि तेंदुलकर ने 96 रन का योगदान दिया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रनों से रौंदा, ईशान मलिंगा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Assembly Elections 2026: मतदान केंद्रों पर मीडिया एंट्री को लेकर सख्त हुए नियम, वोटिंग कंपार्टमेंट में फोटो-वीडियो पर बैन

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 195 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट