देश की खबरें | पवन कल्याण की टिप्पणियों को ‘सकारात्मक’ रूप से लेती हूं: आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने के उनके तरीके पर उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की टिप्पणियों को ‘सकारात्मक रूप’ में देखती हैं।
अमरावती, पांच नवंबर आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने मंगलवार को कहा कि वह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति संभालने के उनके तरीके पर उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की टिप्पणियों को ‘सकारात्मक रूप’ में देखती हैं।
अनिता की यह प्रतिक्रिया कल्याण द्वारा राज्य में तेदेपा, भाजपा और जनसेना की नयी गठबंधन सरकार के पांच महीने के कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने और महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ने की बात कहे जाने के एक दिन बाद आई है।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उनकी (कल्याण की) टिप्पणियों को सकारात्मक रूप से लिया है। उनकी प्रेस वार्ता, वास्तव में, उत्साहजनक थी... उन्होंने मेरे काम के लिए एक सहायक आधार प्रदान किया तथा मुझसे और भी अधिक मुखर होने का आग्रह किया। उन्होंने यही संप्रेषित किया।’’
अनिता ने इस बात पर भी जोर दिया कि कल्याण ने उन्हें असफल नहीं बताया।
उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि अगर वह राज्य के गृह मंत्री होते तो ‘‘चीजें अलग होतीं’’।
इन टिप्पणियों को अनिता की सीधी आलोचना के रूप में देखा जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री की टिप्पणियां हाल के कानून और व्यवस्था के मुद्दों के मद्देनजर आईं, विशेष रूप से तिरुपति जिले में एक रिश्तेदार द्वारा चार वर्षीय लड़की की बलात्कार के बाद हत्या किए जाने के मामले में सरकार को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

