देश की खबरें | मुझे और सावधानी बरतनी चाहिए थी: कोविड-19 से पीड़ित वरूण धवन ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने सोमवार को लोगों से इस महामारी के बीच “अतिरिक्त सतर्कता” बरतने की अपील की और कहा कि उन्हें अपने आप को बीमारी से बचाने के लिए और सावधानी बरतनी चाहिए थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात दिसंबर पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन ने सोमवार को लोगों से इस महामारी के बीच “अतिरिक्त सतर्कता” बरतने की अपील की और कहा कि उन्हें अपने आप को बीमारी से बचाने के लिए और सावधानी बरतनी चाहिए थी।

अभिनेता चंडीगढ़ में अपनी अगली फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग के दौरान सह कलाकारों नीतू कपूर, मनीष पॉल और निर्देशक राज मेहता के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

यह भी पढ़े | CA Exam Postponed: ICAI ने सीए फाउंडेशन पेपर-1 की परीक्षा स्थगित की, अब 13 दिसंबर को होगा एग्जाम.

धवन (33) ने इंस्टाग्रम पर पहली बार अपनी बीमारी के बारे में लिखा।

उन्होंने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘ मैं इस महामारी के दौर में काम पर लौटा और मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया। निर्माता द्वारा सारे एहतियात बरते गये थे लेकिन जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं है, खासकर कोविड-19 तो बिल्कुल नहीं। इसलिए अतिरिक्त सतर्कता बरतिये, मैं मानता हूं कि मुझे और सावधानी बरतनी चाहिए थी। ’’

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: गुजरात के CM विजय रूपाणी ने कहा, भारत बंद के दौरान जबरदस्ती दुकानों और प्रतिष्ठानों बंद करवाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई.

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने शुभचिंतकों का उनके असीमित प्यार के लिए आभारी हूं।’’

धवन ने लिखा, ‘‘ मैं रोज शीघ्र स्वस्थ्य होने के संदेश देखता हूं और मेरा मनोबल ऊंचा रहता है। आपको धन्यवाद।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड