देश की खबरें | देश में कोई भी राज्य ऐसा नहीं देखा, जहां राजस्थान की तरह घमासान हो रहा है : अरुण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिये चुनाव लड़ती है। हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में 2023 होने वाला विधानसभा चुनाव है, उसको देख कर ही हम पूरी रणनीति बना रहे हैं।

जयपुर, छह नवंबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिये चुनाव लड़ती है। हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में 2023 होने वाला विधानसभा चुनाव है, उसको देख कर ही हम पूरी रणनीति बना रहे हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बूथ अभियान प्रभारी कार्यशाला में भाग लेने आये सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि देश में कोई भी ऐसा राज्य नहीं देखा जहां इस प्रकार का (राजस्थान) की तरह घमासान हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी ऐसा राज्य हमने नहीं देखा जहां इस प्रकार का घमासान हो रहा है। एक मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) हैं जिन्होंने शपथ ली है और दूसरे ऐसे हैं जो कांग्रेस आलाकमान द्वारा घोषित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘घोषित मुख्यमंत्री (सचिन पायलट) और सत्ता बैठे मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत) में जो घमासान हो रहा है.. दो-दो मुख्यमंत्री हो गये इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है।’’

चूरू की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव पर सिंह ने कहा कि उपचुनाव की बात अलग होती है, सहानुभूति लहर होती है और भाजपा चुनाव जीतने के लिये चुनाव लड़ती है।

उल्लेखनीय है कि चूरू के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस विधायक के निधन के बाद रिक्त हुए सीट पर उपचुनाव के लिये पांच दिसंबर को मतदान को होगा और मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

इस विधानसभा सीट पर सात बार विधायक रहे कांग्रेस के भंवरलाल शर्मा (77) का नौ अक्टूबर को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं और हम उसे देख कर पूरी रणनीति बना रहे हैं। भाजपा नेता ने दावा किया कि 2023 का जो विधानसभा चुनाव है उसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जायेगा।

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘देश में सबसे अधिक पेट्रोल-डीजल का दाम राजस्थान में है। बगल के राज्य उत्तर प्रदेश हरियाणा में सस्ता डीजल पेट्रोल है.. यहां सबसे अधिक दाम है। यह महंगाई की मार राजस्थान प्रदेश के कुशासन के कारण हो रही है।’’

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के कुशासन के खिलाफ हम लोग घर-घर जाकर.. हर चौपाल पर जाकर इस सरकार के खिलाफ प्रभावी रूप से आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\