देश की खबरें | मैंने खुद को भाजपा से अलग करने का फैसला किया है: कृष्णा कल्याणी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में रायगंज से भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने भाजपा से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए भगवा दल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी के क्षेत्र में चल रहे ‘तमाशे के साथ’ आम लोगों के लिए काम करना असंभव हो गया है।

कोलकाता, एक अक्टूबर पश्चिम बंगाल विधानसभा में रायगंज से भाजपा विधायक कृष्णा कल्याणी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने भाजपा से खुद को अलग करने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए भगवा दल के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी के क्षेत्र में चल रहे ‘तमाशे के साथ’ आम लोगों के लिए काम करना असंभव हो गया है।

वहीं, राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कल्याणी के इस बयान के बाद उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता देने में देरी नहीं की।

रायगंज में संवाददाताओं से बातचीत में कल्याणी ने कहा कि चौधरी ने इस साल हुए विधानसभा चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित करने के लिए साजिश रची।

उन्होंने दावा किया, ‘‘रायगंज की सांसद देबाश्री चौधरी मेरे खिलाफ लंबे समय से साजिश रच रही हैं। वह मुझे विश्वासघाती कहती हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि वह उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने रायगंज में मेरी हार सुनिश्चित करने के लिए साजिश रची क्योंकि यह उनके निजी एजेंडे में था।’’

कल्याणी ने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को राज्य और केंद्रीय नेतृत्व ने ‘भुला’ दिया। उन्होंने कहा कि ‘‘इसलिए यह उचित है कि मैं स्वयं को पार्टी से अलग कर लूं। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होता है।’’

हालांकि, विधायक ने यह खुलासा नहीं किया कि क्या उन्होंने पहले ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेज दिया है या नहीं।

कल्याणी ने कहा कि उनकी फिलहाल तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘‘मेरी इच्छा केवल अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सेवा करना है, जो भाजपा में उस व्यक्ति (चौधरी) के साथ संभव नहीं है जो यहां संगठन चला रही हैं।’’

उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद ने दो सप्ताह पहले कल्याणी के इसी तरह के आरोप पर कहा था कि वह ‘‘ ऐसी सस्ती और घटिया हमलों’ पर प्रतिक्रिया नहीं देना चाहती।

चौधरी ने कहा कि पार्टी की सच्ची कार्यकर्ता की तरह उन्होंने कल्याणी और अन्य पार्टी उम्मीदवारों को विधानसभा में जीताने का प्रयास किया और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप ‘‘अनुचित और पूरी तरह से गलत’’ हैं।

तृणमूण कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने पाया कि कल्याणी को भाजपा में उनका वाजिब सम्मान नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनका अपनी पार्टी में स्वागत करना चाहेंगे।’’

गौरतलब है कि मई के मध्य से सितंबर तक मुकुल रॉय सहित कई भाजपा विधायक और पार्टी सांसद बाबुल सुप्रीयो भगवा खेमा छोड़कर ममता बनर्जी नीत पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट