देश की खबरें | मैंने केरल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी: सुरेंद्रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी।

पथानमथिट्टा (केरल), पांच मार्च भाजपा की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कोई घोषणा नहीं की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो कहा, वह यह था कि जनता और पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि ई श्रीधरन उनका ‘‘नेतृत्व’’ करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ही पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर फैसला करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कल कहा था कि केरल के लोग और भाजपा कार्यकर्ता ई श्रीधरन जैसे नेता को नेतृत्व देना चाहते हैं। इसमें कोई संशय नहीं है। केरल और उसके लोग श्रीधरन का नेतृत्व चाहते हैं।’’

सुरेंद्रन ने यहां कहा, ‘‘मैं केरल में पार्टी प्रमुख हूं। मुझे पता है कि मैंने क्या कहा था। मैंने यह कहने के अलावा कल कोई घोषणा नहीं की थी कि केरल के लोग श्रीधरन का नेतृत्व चाहते हैं।’’

उन्होंने राज्य में मीडिया को ‘‘उनके बयान को गलत ढंग से पेश करने’’ के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने के बाद माकपा और कांग्रेस बेचैन हैं।

केरल विधानसभा चुनाव के वास्ते ‘मेट्रोमैन’ ई श्रीधरन को भाजपा के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने का ट्वीट करने के कुछ ही देर बाद केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया था कि पार्टी ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।

सुरेंद्रन ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘ यदि राजग को ‘मेट्रोमैन’ के नेतृत्व में राज्य में शासन का अवसर मिलता है तो हमें विश्वास है कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केरल में दस गुणा ताकत के साथ विकास कार्यों को लागू करेंगे।’’

मुरलीधरन ने स्पष्ट किया कि वह यह बताना चाहते थे कि मीडिया के मार्फत उन्हें पता चला कि पार्टी ने श्रीधरन को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया है।

उन्होंने कहा कि लेकिन उन्होंने भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन से इसका सत्यापन किया और उन्होंने (सुरेंद्रन) कहा कि उन्होंने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\