खेल की खबरें | मुझे टर्न मिला और इससे विराट के खिलाफ कामयाबी मिली : स्वेपसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को खुशी है कि उन्हें भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कुछ टर्न मिला और इससे उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली पर अंकुश लगाने में मदद मिली।

सिडनी, आठ दिसंबर लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को खुशी है कि उन्हें भारत के खिलाफ मंगलवार को यहां तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कुछ टर्न मिला और इससे उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली पर अंकुश लगाने में मदद मिली।

वह हालांकि अपने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट के रूप में कोहली का विकेट नहीं ले पाये लेकिन भारतीय कप्तान उनके सामने खुलकर नहीं खेल पाये।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: भारत ने T20 सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

स्वेपसन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर बहुत खुश हूं। मैंने पहले मैच की तुलना में आज जिस तरह से गेंदबाजी की उससे काफी खुश हूं। मैं उस दिन (पहले मैच में) थोड़ा निराश था क्योंकि गेंद थोड़ा शार्ट पिच हो रही थी और मुझे इस तरह से गेंदबाजी करना पसंद नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने गेंद को स्पिन कराने पर ध्यान दिया और मुझे अच्छा टर्न भी मिला। इससे मुझे फायदा मिला और विराट पर अंकुश लगाने में मदद मिली। ’’

यह भी पढ़े | Khelo India centres: खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा- संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार देने के लिये 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी सरकार.

एक तरफ की सीमा रेखा 60 मीटर के करीब थी और स्वेपसन ने कहा कि उन्होंने कोहली को ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी करके उस क्षेत्र में रन नहीं बनने दिये।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी लेग साइड में छोटी बाउंड्री थी और मैंने वहां रन नहीं देने की कोशिश की और सौभाग्य से मैं इसमें सफल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड