देश की खबरें | अभिनय के दौरान पूरा ध्यान मौलिकता पर केंद्रित रखता हूं : राजकुमार राव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता राजकुमार राव ने बुधवार को कहा कि वह काम के दौरान अपना पूरा ध्यान मौलिकता पर केंद्रित रखते हैं और कोई भी किरदार निभाने के लिए किसी पुरानी फिल्म से प्रेरित होने से बचने की कोशिश करते हैं।
इंदौर (मप्र), नौ जुलाई अभिनेता राजकुमार राव ने बुधवार को कहा कि वह काम के दौरान अपना पूरा ध्यान मौलिकता पर केंद्रित रखते हैं और कोई भी किरदार निभाने के लिए किसी पुरानी फिल्म से प्रेरित होने से बचने की कोशिश करते हैं।
राव, 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही अपनी नयी फिल्म ‘मालिक’ के प्रचार के लिए इंदौर आए थे। इस फिल्म में वह मार-धाड़ वाली भूमिका में नजर आएंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या मार-धाड़ वाला किरदार निभाने के लिए वह किसी पुरानी फिल्म से प्रेरित हुए हैं, उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ईमानदारी से कहूं तो जब मेरी किसी फिल्म की शूटिंग चलती है, तो मैं वास्तव में कोशिश करता हूं कि मैं उस वक्त (प्रेरणा के लिए) किसी खास तरह की पुरानी फिल्म न देखूं।’’
राव (40) ने कहा,‘‘मैं चाहता हूं कि मेरा निभाया हर किरदार एकदम मौलिक लगे और यह किरदार मेरी कल्पना और फिल्म की कहानी से उभरे।’’
उन्होंने कहा कि अगर उनके अवचेतन मन में कहीं यह बात रह जाएगी कि उन्हें किसी पुरानी फिल्म के अच्छे दृश्य को दोहराने की कोशिश करनी चाहिए, तो उनके अभिनय की मौलिकता खत्म हो जाएगी।
अपनी प्रयोगधर्मिता के लिए मशहूर राव ने कहा,‘‘मैं अभिनेता के तौर पर अपने आप को किसी एक किरदार में बांध कर नहीं रखना चाहता। मैं चाहता हूं कि मैं हर साल कम से कम एक ऐसा किरदार निभाऊं जो आपको चौंका दे और आप सोचने लगें कि आपने मुझसे इस तरह की अदाकारी की उम्मीद नहीं की थी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

