देश की खबरें | ‘‘मैंने पड़ोसी विधानसभा सीट से भाजपा के अहंकारी प्रत्याशी की हार सुनिश्चित की’’ : जदयू विधायक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (यूनाइटेड) के एक विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगे विधानसभा सीट पर भाजपा के ‘‘अहंकारी’’ उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने से मना कर हालिया चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, पांच जनवरी जनता दल (यूनाइटेड) के एक विधायक ने दावा किया है कि उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगे विधानसभा सीट पर भाजपा के ‘‘अहंकारी’’ उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने से मना कर हालिया चुनाव में उनकी हार सुनिश्चित की।

भगलपुर जिले के गोपालपुर सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो क्लिप मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

क्लिप में मंडल को जिला भाजपा प्रमुख रोहित पांडे के खिलाफ टिप्पणी करते सुना जा सकता है। पांडे भागलपुर सीट से चुनाव में कांग्रेस के अजीत शर्मा से हार गए थे।

वीडियो में मंडल कह रहे हैं, ‘‘पड़ोस के विधानसभा सीटों पर मैंने जिसके लिए भी प्रचार किया उन्हें जीत मिली। लेकिन मैंने रोहित पांडेय के पक्ष में प्रचार नहीं किया, क्योंकि उन्हें बहुत घमंड था और वह हार गए।

मंडल ने चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करने के दौरान पांडेय द्वारा दुआ-सलाम नहीं करने पर भी आपत्तिजनक बातें कहीं।

विधायक ने कहा, ‘‘इस कारण भाजपा अपनी एक सीट हार गयी।’’

वर्ष 1990 से लेकर 2014 तक भागलपुर सीट पर भाजपा का कब्जा रहा था। 2014 में तत्कालीन विधायक अश्विनी कुमार चौबे बक्सर लोकसभा सीट से सासंद चुन लिए गए और फिर केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए।

उसके बाद हुए उपचुनाव में शर्मा ने चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत को हरा कर यह सीट कांग्रेस के लिए जीती और 2015 के विधानसभा चुनाव में भी उन्हें जीत मिली। पिछले साल हुए चुनाव में शर्मा सीट से लगातार तीसरी बार जीते। उन्होंने पांडेय को 1,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया।

जदयू नेताओं ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि मंडल की इन टिप्पणियों को पार्टी का रुख ना माना जाए, बल्कि इसे विधायक का निजी विचार माना जाए।

हाल के दिनों में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब पार्टी को विधायकों के व्यवहार के कारण शर्मिंगदी उठानी पड़ी है।

कुछ ही सप्ताह पहले एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विधायक नृत्य कर रही महिलाओं के साथ नाचते हुए दिखे थे।

भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने जदयू विधायक की इन टिपण्णियों को लेकर उनपर निशाना साधा कि पांडेय ‘‘ब्राह्मण जैसा नहीं दिखते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टिप्पणियां जातिवादी कुंठा को दिखाती हैं.... ऐसी बातें समाज पर गहरा असर डालती हैं। सामाजिक न्याय का हवाला देने वाली पार्टियों को अपने कार्यकर्ताओं को (नैतिकता की) शिक्षा देने के लिए कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए।’’

राजग में वापसी की कोशिश में जुटी रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद ने इस ‘‘अनर्गल बयान’’ की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी के नेताओं को अपने लोगों की नकेल कसनी चाहिए।

इसबीच कांग्रेस ने इस मामले को लेकर राजग पर निशाना साधा है।

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा, ‘‘खरमास चल रहा है। इसे खत्म होने दें। इसके बाद राजग में खरमंडल लगेगा जिसे काबू करना मुश्किल होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\