Inzamam-ul-Haq ने उड़ती हवाओं पर लगाई लगाम, कहा- मुझे दिल का दौरा नहीं पड़ा था
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान इंजमाम उल हक ने इन खबरों को खारिज किया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उन्होंने कहा कि पेट खराब होने की वजह से कराये गए चेक अप के दौरान उन्हें दिल से जुड़े मामलों का पता चला. इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि लोगों से मिल रहे संदेशों से वह अभिभूत हैं लेकिन उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था.
कराची, 29 सितंबर: पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान इंजमाम उल हक ने इन खबरों को खारिज किया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उन्होंने कहा कि पेट खराब होने की वजह से कराये गए चेक अप के दौरान उन्हें दिल से जुड़े मामलों का पता चला. इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि लोगों से मिल रहे संदेशों से वह अभिभूत हैं लेकिन उन्हें दिल का दौरा नहीं पड़ा था. पाकिस्तान के लिये 120 टेस्ट और 378 वनडे खेल चुके इंजमाम को सोमवार की रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था; उन्हें बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ थी.
इंजमाम ने कहा ,‘‘ मैने ऐसी खबरें पढी जिनमें लिखा था कि मुझे दिल का दौरा पड़ा है. ऐसा नहीं है. मैं नियमित चेक अप के लिये अस्पताल गया था और डॉक्टर ने कहा कि एंजियोग्राफी करनी होगी. एंजियोग्राफी के दौरान उन्होंने पाया कि मेरी एक धमनी में ‘ब्लॉकेज’है तो उन्होंने स्टेंट्स डाले.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ यह आसान और सफल था. मैं 12 घंटे के भीतर घर लौट आया और अब बेहतर महसूस कर रहा हूं.’’
यह भी पढ़ें- IPL 2021, RR vs RCB: बैंगलौर को लगा बड़ा झटका, कैप्टन कोहली हुए रन आउट, पढ़ें स्कोर
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अस्पताल इसलिये गया था क्योंकि पेट में गड़बड़ थी. यह दिल के करीब भी नहीं था , बस पेट में था. अगर मैं समय पर नहीं जाता तो दिल पर असर पड़ सकता था. मेरी सेहत के लिये दुआ करने वाले सभी लोगों का मैं शुक्रगुजार हूं.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

