खेल की खबरें | मैंने धीमी बल्लेबाजी करके अच्छा किया: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जिस दिन लखनऊ सुपरजाइंट्स के निकोलस पूरन ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया उसी दिन उनके कप्तान केएल राहुल ने 20 गेंदों पर 18 रन की धीमी पारी खेली जिसे उन्होंने सही ठहराया।

बेंगलुरू, 11 अप्रैल जिस दिन लखनऊ सुपरजाइंट्स के निकोलस पूरन ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक बनाया उसी दिन उनके कप्तान केएल राहुल ने 20 गेंदों पर 18 रन की धीमी पारी खेली जिसे उन्होंने सही ठहराया।

वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज पूरन ने 19 गेंदों पर 62 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इस बीच उन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। लखनऊ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ यह मैच अंतिम गेंद पर एक विकेट से जीता।

राहुल की पारी हालांकि इसके पूरी तरह विपरीत रही। उनकी इससे पहले भी टी20 क्रिकेट में धीमी बल्लेबाजी के लिए आलोचना होती रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बीच में अपनी उप कप्तानी गंवाने वाले राहुल ने हालांकि कहा कि लगातार विकेट गिरने के कारण उन्हें धीमी बल्लेबाजी करनी पड़ी।

उन्होंने मैच के बाद कहा,‘‘ अगर मैं अधिक रन बनाता तो मेरा स्ट्राइक रेट भी बेहतर होता। मैंने परिस्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की और मुझे लगता है कि मैंने सही किया। उम्मीद है कि एक-दो अच्छी पारियों से मेरा स्ट्राइक रेट ऊपर चला जाएगा।’’

राहुल की धीमी बल्लेबाजी से बाद के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा। यदि मार्कस स्टोइनिस (30 गेंदों पर 65 रन) और पूरन आक्रामक बल्लेबाजी नहीं करते तो लखनऊ मुश्किल में पड़ जाता। राहुल ने जीत का श्रेय स्टोइनिस और पूरन को दिया।

उन्होंने कहा ,‘‘ अविश्वसनीय । चिन्नास्वामी स्टेडियम जहां खेलकर मैं बड़ा हुआ और यहीं सबसे ज्यादा मैचों के नतीजे आखिरी गेंद पर आते हैं ।’’

राहुल ने कहा ,‘‘ हमें पता था कि इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा । उन्होंने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हम अगर मैच जीते हैं तो पूरन और स्टोइनिस की वजह से । यही वजह है कि हमने पूरन, स्टोइनिस और आयुष बडोनी जैसे दमदार खिलाड़ियों को टीम में लिया । बडोनी फिनिशर की भूमिका निभाना सीख रहा है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान