खेल की खबरें | वॉन ने कहा, स्टोक्स के पहले गेंदबाजी करने के फैसले से हैरान हूं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान माइकल वॉन हेडिंग्ले के सूखे विकेट पर पहले गेंदबाजी करने के इंग्लैंड के फैसले से हैरान हैं क्योंकि भारत ने इसका पूरा फायदा उठाकर पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन बना लिये।
लीड्स, 21 जून पूर्व कप्तान माइकल वॉन हेडिंग्ले के सूखे विकेट पर पहले गेंदबाजी करने के इंग्लैंड के फैसले से हैरान हैं क्योंकि भारत ने इसका पूरा फायदा उठाकर पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन बना लिये।
वॉन ने कहा कि मौजूदा इंग्लैंड टीम का मजबूत पक्ष निश्चित रूप से उसकी बल्लेबाजी है, गेंदबाजी नहीं।
उन्होंने बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल से कहा, ‘‘मैं पुराने जमाने का परंपरावादी हूं। यहां लीड्स में जब धूप खिली हो और मौसम शुष्क हो, तो आप बल्लेबाजी करते हैं।‘‘
वॉन ने कहा, ‘‘इंग्लैंड की वर्तमान टीम का मजबूत पक्ष बल्लेबाजी है। उसकी गेंदबाजी में इस समय अनुभव की कमी है। बेन (स्टोक्स) को स्पष्ट रूप से अपनी अंदरूनी भावना का अहसास था और कभी-कभी यह कारगर भी रहा।’’
स्टोक्स के 2022 में कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद से इंग्लैंड ने पहले क्षेत्ररक्षण करना पसंद किया है।
स्टोक्स का निर्णय इस मैदान के हालिया रिकॉर्ड से भी प्रभावित हो सकता है, जहां पिछले छह टेस्ट मैचों में पहले क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम ने मैच जीता है। लेकिन वॉन इससे सहमत नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘आपको हमेशा उसी क्षण अपने निर्णय लेने होते हैं, न कि उन बातों के आधार पर जो आपने वर्षों पहले या अन्य समय में किए थे। अतीत के फैसलों का वर्तमान में लिए गए फैसलों पर कोई असर नहीं पड़ता। यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। इसमें रन रोकना आसान नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

