मुझे भरोसा है कि आप हमारी गलतियों पर हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे: गुजरात के मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार के पास अभी अनुभव की कमी है और वह ऐसे में गलती कर सकती है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि लोग उसे बहुत कठोरता से नहीं आंकेंगे.
भरूच, 8 अक्टूबर : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार के पास अभी अनुभव की कमी है और वह ऐसे में गलती कर सकती है, लेकिन उन्हें भरोसा है कि लोग उसे बहुत कठोरता से नहीं आंकेंगे.
पटेल ने यहां ओमकारनाथ सामुदायिक सभागार में कोविड-19 योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय किसी एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता, बल्कि यह सामूहिक प्रयास का परिणाम है. यह भी पढ़ें :Indian Air Force Day 2021: पीएम मोदी ने भारतीय वायु सेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को दी बधाई
पटेल ने कहा, ‘‘हमारा पूरा मंत्रिमंडल नया है. इसमें जोश है... मुझे भरोसा है कि आप (गलतियां करने पर) हमें थप्पड़ नहीं मारेंगे. आप काम करने का सही तरीका बताएंगे और हमारी गलतियों को सुधारेंगे.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

