देश की खबरें | मुझे फक्र है मेरा पुत्र भारत माँ की सेवा करते-करते शहीद हो गया : सिद्धनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा (22) के पिता सिद्धनाथ विश्वकर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

राजगढ़ (मध्यप्रदेश), 26 अगस्त जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हुए सेना के जवान मनीष विश्वकर्मा (22) के पिता सिद्धनाथ विश्वकर्मा ने बुधवार को कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया।

सिद्धनाथ ने कहा, ‘‘मेरे दो पुत्र हैं। दोनों सेना में हैं। मुझे गर्व है कि मेरा एक पुत्र भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो गया।’’

यह भी पढ़े | जीएसटी में राज्यों को छूट दिए जाने को लेकर कल होगी बैठक, यह GST काउंसिल की 41वीं बैठक होगी: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘एक सप्ताह पहले ही मनीष से बात हुई थी। उसने कहा था कि पापा मैं अब घर दशहरा बाद ही आ पाऊँगा। आप एक काम करना, आरती (शहीद सैनिक मनीष की पत्नी) को मायके से ले आना।’’

सिद्धनाथ ने बताया कि मनीष का विवाह 19 मई 2019 को आरती से हुआ था।

यह भी पढ़े | Police Beat ABVP Members in Dhule: महाराष्ट्र के धुले में एबीवीपी के सदस्यों ने मंत्री अब्दुल सत्तार की गाड़ी के आगे किया प्रदर्शन, पुलिस ने की पिटाई, (Watch Video).

इसी बीच, आरती के पिता मांगीलाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में नेटवर्क की समस्या होने के बाद भी कभी–कभी दामाद उनसे बात करते रहते थे। वह 6 माह पहले खुजनेर आए थे।

उन्होंने कहा कि मनीष के भाई भी सेना में है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\