देश की खबरें | बेटी के खिलाफ एसएफआईओ के कदम से मैं चिंतित नहीं हूं: मुख्यमंत्री विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बुधवार को कहा कि न तो वह और न ही उनकी पार्टी ‘अवैध भुगतान’ घोटाले में उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की कार्रवाई को गंभीरता से ले रही है और इससे उन पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

तिरुवनंतपुरम, नौ अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने बुधवार को कहा कि न तो वह और न ही उनकी पार्टी ‘अवैध भुगतान’ घोटाले में उनकी बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) की कार्रवाई को गंभीरता से ले रही है और इससे उन पर किसी भी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

विजयन ने कहा कि उन्हें पता है कि इस कदम के पीछे की मंशा उन्हें निशाना बनाना है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि आपको मेरा खून चाहिए, लेकिन यह आपको आसानी से नहीं मिलेगा। आप मेरे इस्तीफे की उम्मीद कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि एसएफआईओ का मामला अदालत में है और इसे कानूनी तरीके से निपटाया जाएगा।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता विजयन की यह टिप्पणी इन खबरों के बीच आई है कि प्रवर्तन निदेशालय उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रहा है, जो कथित ‘अवैध भुगतान’ घोटाले में पहले ही एसएफआईओ की जांच का सामना कर रही हैं।

मीडिया में ऐसी भी खबरें आईं कि केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने एसएफआईओ मामले में विजयन की बेटी के खिलाफ अभियोजन कार्यवाही की मंजूरी दे दी है।

विजयन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मीडिया इस तथ्य को नजरअंदाज कर रहा है कि उनकी बेटी की आईटी कंपनी को निजी खनन कंपनी सीएमआरएल से जो राशि प्राप्त हुई थी उस पर आयकर और जीएसटी का भुगतान किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड