खेल की खबरें | 14 साल के बच्चे को गेंदबाजी करने को लेकर चिंतित नहीं हूं, रोमांचक होगा : बोल्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि सवाई मानसिंह स्टेडियम की सपाट पिच पर राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का सामना करना रोमांचकारी होगा और वह इसे लेकर चिंतित नहीं हैं।

जयपुर, 30 अप्रैल मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि सवाई मानसिंह स्टेडियम की सपाट पिच पर राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का सामना करना रोमांचकारी होगा और वह इसे लेकर चिंतित नहीं हैं।

सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 गेंद में 101 रन बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया, जिससे वह आईपीएल और पुरुष टी20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उनकी 35 गेंद की पारी टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक भी था।

बोल्ट ने यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच की पूर्व संध्या पर मीडिया से कहा, ‘‘मैंने दुनिया भर के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है जिसमें क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स शामिल हैं। मुझे लगता है कि मैं यह नहीं कह सकता कि मैं 14 साल के बच्चे के बारे में चिंतित हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन एक ऐसे खिलाड़ी के खिलाफ खेलना रोमांचक चुनौती होगी जो निडर है और इस समय शानदार फॉर्म में है इसलिए यही इसकी खासियत है। ’’

बोल्ट ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया ने उस रात उसका प्रदर्शन देखा। इतनी कम उम्र के बच्चे की यह बेहतरीन पारी थी। यह इस टूर्नामेंट की खूबसूरती है, सभी खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं और किसी भी मौके को दोनों हाथों से भुनाते हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने यह बहुत बढ़िया तरीके से किया। ’’

बोल्ट ने कहा कि पिच और परिस्थितियों के बारे में उनका अनुभव उन्हें अच्छी लय में रखेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस मैदान पर एक और बड़े स्कोर वाले मैच की उम्मीद कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, एक गेंदबाज के तौर पर मुझे ऐसा नहीं लगता। इस मैदान के इतिहास से यह बड़े स्कोर बनाने वाला मैदान है। इसकी आउटफील्ड भी तेज है। पर मुझे लगता है कि मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल कर पाऊंगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान