एजेंसी न्यूज

राहुल गांधी का तंज, कहा- मैं मोदी की तरह नहीं हूं जो हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं

भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हैं जो '' हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं। ''

राहुल गांधी का तंज, कहा- मैं मोदी की तरह नहीं हूं जो हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं
राहुल गांधी और पीएम मोदी (Photo Credits: PTI)

असम: भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) की तरह नहीं हैं जो '' हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं. गांधी ने असम के कामरूप जिले में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि अगर वे सच जानना चाहते हैं तो उनकी बात सुने. उन्होंने कहा, “मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं.  मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है.

अगर आप असम, किसानों या अन्य किसी मुद्दे पर उनके द्वारा बोले गए झूठ को सुनना चाहते हैं तो टीवी चालू करें. वह भारत से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं. अगर आप सच सुनना चाहते हैं तो मेरी बात सुने. उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक कांग्रेस ने छतीसगढ़ में सत्ता प्राप्त करने के छह घंटे के भीतर किसानों के कर्ज को माफ कर दिया था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने किसानों के अनुरोध पर 70 हजार करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ कर दिए थे. यह भी पढ़े: Assam: मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं, मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है-कामरूप में राहुल गांधी

गांधी ने कहा, “विभिन्न ओं, समुदायों और विचारधारा के लोग शांति से मेरी बात सुन रहे हैं. यह असम है। लेकिन भाजपा एक भाई को दूसरे से लड़वाती है और घृणा फैलाती है. वे चाय बागान के ठेके बाहरी लोगों को देते हैं.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).