मैं कारपोरेट के खिलाफ नहीं, एकाधिकार के खिलाफ हूं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने राजस्थान में उद्योगपति गौतम अडाणी की ओर निवेश की घोषणा किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि वह कारपोरेट के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यवसाय जगत में राजनीतिक मदद से एकाधिकार स्थापित किये जाने के खिलाफ हैं.

मांड्या (कर्नाटक), 8 अक्टूबर : राहुल गांधी ने राजस्थान में उद्योगपति गौतम अडाणी की ओर निवेश की घोषणा किये जाने के एक दिन बाद शनिवार को कहा कि वह कारपोरेट के खिलाफ नहीं है, बल्कि व्यवसाय जगत में राजनीतिक मदद से एकाधिकार स्थापित किये जाने के खिलाफ हैं. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अडाणी ने राजस्थान के लिए करीब 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है. कोई मुख्यमंत्री इसके लिए मना नहीं कर सकता. मेरा विरोध एकाधिकार को लेकर है.’’

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान सरकार ने अडाणी को ना तो कोई विशेष तवज्जो दी और ना ही अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल कर उनके कारोबार में मदद की. उन्होंने ने कहा कि अगर पूरा तंत्र पक्षपात करके सिर्फ दो-तीन लोगों की मदद करने लगेगा, तो हिंदुस्तान का नुकसान है. राहुल ने कहा कि अगर राजस्थान सरकार ने अडाणी को गलत तरीके से कारोबार दिया, तो वह इसके खिलाफ हैं. यह भी पढ़ें : Mulayam Singh Health Updates: मुलायम सिंह अभी भी ICU में, हालत गंभीर: अस्पताल

राहुल गांधी का यह भी कहना था कि अगर नियमों के मुताबिक बिजनेस दिया गया है, तो कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर राजस्थान सरकार ने अडाणी को गलत तरीके से बिजनेस दिया, तो वह इसके खिलाफ खड़े हो जायेंगे. अडाणी शुक्रवार को राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया. अडाणी ने इस सम्मेलन में कहा कि अडाणी समूह राजस्थान में अगले पांच-सात साल में नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड