देश की खबरें | प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्य पर करीबी नजर रख रही हूं : ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘रेमल’ से पहुंचे नुकसान को लेकर मंगलवार को चिंता जतायी और कहा कि वह प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हैं।
कोलकाता, 28 मई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के तटीय इलाकों में चक्रवात ‘रेमल’ से पहुंचे नुकसान को लेकर मंगलवार को चिंता जतायी और कहा कि वह प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हैं।
उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं चक्रवात ‘रेमल’ के मद्देनजर सभी के सुरक्षित होने की कामना करती हूं और मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त करती हूं।’’
उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह मुश्किल वक्त जल्द ही खत्म हो जाएगा। उन्होंने चक्रवात के कारण परेशानी में फंसे लोगों की मदद करने वाले सभी व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं राहत कार्यों पर करीबी नजर रख रही हूं, मैं उन भाइयों और बहनों का हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहती हूं जो इस गंभीर स्थिति में लोगों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। हम कामयाब होंगे।’’
चक्रवात ‘रेमल’ के कारण छह लोगों की मौत हो गयी है। राज्य के तटीय क्षेत्रों ने सोमवार को इस चक्रवात का दंश झेला और इससे राज्य में बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान होने की खबर है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

