देश की खबरें | चाहर ने कहा, मैं पूरी तरह से फिट हूं और आईपीएल की तैयारी कर रहा हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल दो ‘बड़ी’ चोटों से जूझने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग से वापसी करने को तैयार हैं।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी पिछले साल दो ‘बड़ी’ चोटों से जूझने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा है कि वह पूरी तरह से फिट हैं और 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग से वापसी करने को तैयार हैं।

तीस वर्षीय तेज गेंदबाज को स्ट्रेस फ्रैक्चर और फिर जांघ की तीसरे ग्रेड की चोट से उबरने में काफी मुश्किल हुई। वह पिछली बार भारत की ओर से बांग्लादेश में दूसरे एकदिवसीय में खेले थे जहां वह सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी कर पाए थे।

वर्ष 2022 में चाहर भारत के लिए केवल 15 मैच ही खेल सके थे और चोट के कारण टी20 विश्व कप से भी बाहर हो गए थे।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में व्यापक रिहैबिलिटेशन के बाद चाहर आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चाहर ने कहा, ‘‘मैं अपनी फिटनेस पर पिछले दो-तीन महीनों से कड़ी मेहनत कर रहा हूं, मैं पूरी तरह से फिट हूं और आईपीएल के लिए अच्छी तैयारी कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे दो बड़ी चोट लगी थीं। एक स्ट्रेस फ्रैक्चर था और एक जांघ की तीसरे ग्रेड की चोट। दोनों बहुत बड़ी चोट हैं। आप महीनों के लिए बाहर हो जाते हैं। चोट के बाद वापसी करते हुए समय लगता है, खासकर तेज गेंदबाजों को।’’

चाहर ने कहा, ‘‘अगर मैं एक बल्लेबाज होता तो मैं लंबे समय तक खेलता लेकिन एक तेज गेंदबाज के रूप में जब आपको स्ट्रेस फ्रैक्चर होता है, तो वापसी करना बहुत कठिन होता है। आप अन्य गेंदबाजों को भी पीठ या कमर की चोट को लेकर संघर्ष करते हुए देख सकते हैं।’’

राजस्थान के तेज गेंदबाज ने पिछले महीने सेना के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी लेकिन यह उनका एकमात्र रणजी ट्रॉफी मैच था।

चोटों के कारण संभावित खिलाड़ियों की सूची में नीचे खिसकने वाले चाहर को इस साल के अंत में स्वदेश में एकदिवसीय विश्व कप के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बनने की उम्मीद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पूरे जीवन में एक नियम से जिया हूं। अगर मैं पूरी तरह से अपनी इच्छानुसार गेंदबाजी कर रहा हूं, अगर मैं अपनी इच्छानुसार बल्लेबाजी कर रहा हूं, तो मुझे कोई रोक नहीं सकता है। यही वह मूल नियम था जिसके साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान