कांग्रेस की प्रताड़नाओं के कारण मैं आज तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को झेल रही हूं: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा नौ साल तक दी गई प्रताड़नाओं के कारण वह आज तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को झेल रही हैं. अब भी मेरी दाई आंख से धुंधला दिखता है और बाई आंख से बिल्कुल नहीं दिखता.
भोपाल, 21 जून: भोपाल लोकसभा क्षेत्र की बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस (Congress) द्वारा नौ साल तक दी गई प्रताड़नाओं के कारण वह आज तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को झेल रही हैं. छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग करने के बाद प्रज्ञा ने वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों के मामले में नौ साल तक जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा, "कांग्रेस ने जो प्रताड़नाएं मुझे नौ वर्षों में दी थी उनके कारण मेरी कई चोटें उभरती हैं." उन्होंने कहा, "और उसी दौरान मेरे सिर में जो चोटें लगीं वे उभरी हैं."
प्रज्ञा ने बताया, "वह तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मेरे आंख के रैटिना से लेकर दिमाग तक सूजन हो गई और मवाद भर गई. इसके कारण मेरी एक आंख से बिल्कुल दिखना बंद हो गया जबकि दूसरी आंख से थोड़ा-सा दिखता था."
उन्होंने कहा, "अब भी मेरी दाई आंख से धुंधला दिखता है और बाई आंख से बिल्कुल नहीं दिखता." कांग्रेस विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने ‘पीटीआई-’ से बातचीत में प्रज्ञा के इस दावे को खारिज किया कि कांग्रेस सरकार में उन्हें प्रताड़ित किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 04:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

