देश की खबरें | मुझे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है: भाजपा विधायक चकमा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इकलौते विधायक बुद्ध धन चकमा ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है, ताकि उनका राजनीतिक जीवन बर्बाद किया जा सके।
आइजोल, 28 जुलाई मिजोरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इकलौते विधायक बुद्ध धन चकमा ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है, ताकि उनका राजनीतिक जीवन बर्बाद किया जा सके।
चकमा समेत 12 लोगों को भ्रष्टाचार के एक मामले में एक साल की सजा सुनाई गई है। चकमा को मामले में अंतरिम जमानत मिल चुकी है और अब वह फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिन पैसों के सिलसिले में उन्हें सजा दी गई है वह उन्होंने आपराधिक मामला दर्ज होने से करीब एक साल पहले वापस कर दिए थे।
चकमा ने बुधवार को आइजोल में पत्रकारों से कहा, ‘‘अग्रिम भुगतान लौटाने के बावजूद मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने हमारे खिलाफ आरोप लगाए। क्या यह किसी एक मामले के लिए दोहरी सजा जैसा नहीं है? यह कुछ और नहीं, बल्कि हमारी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश है, खासकर मेरी और बुद्ध लीला चकमा की।’’
एक विशेष अदालत ने सोमवार को चकमा समेत 12 अन्य नेताओं को भ्रष्टाचार के एक मामले में एक साल की जेल की सजा सुनायी थी। तुइचांग के विधायक समेत 12 लोगों को 2013 से 2018 के बीच चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के 1.37 करोड़ रुपये के गबन के लिए एक साल की सजा सुनायी गई थी।
चकमा ने कहा, ‘‘हमने अग्रिम भुगतान तुरंत ही वापस कर दिया था और लेन- देन बाकी न होने के संबंध में एक प्रमाणपत्र भी जारी किया गया था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)