IND vs WI 2nd ODI 2023: हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी कार्यभार मैनेजमेंट पर कहा, मैं अभी कछुआ हूं, खरगोश नहीं

भारत के वनडे में कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने गेंदबाजी कार्यभार प्रबंधन को लेकर कहा कि अभी वह इस मामले में ‘कछुआ हैं खरगोश नहीं’ लेकिन अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप को ध्यान में रखते हुए वह इसमें तेजी लाना चाहते हैं.

हार्दिक पंड्या ( Photo Credit: Twitter)

ब्रिजटाउन, 30 जुलाई भारत के वनडे में कार्यवाहक कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने गेंदबाजी कार्यभार प्रबंधन को लेकर कहा कि अभी वह इस मामले में ‘कछुआ हैं खरगोश नहीं’ लेकिन अक्टूबर-नवंबर में स्वदेश में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप को ध्यान में रखते हुए वह इसमें तेजी लाना चाहते हैं. पंड्या का हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में गेंदबाज के रूप में कम इस्तेमाल किया गया. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया जबकि दूसरे वनडे में उन्होंने 6.4 ओवर में 38 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. यह भी पढ़ें: विश्व कप में भारत की बल्लेबाजी के दावेदार नाकाम, वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में जीत के साथ की सीरीज में बराबरी

पंड्या ने बारिश से प्रभावित दूसरे वनडे में भारत की छह विकेट से हार के बाद कहा,‘‘ मेरा शरीर अच्छा है. मुझे अधिक ओवर करने होंगे और विश्वकप को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यभार बढ़ाना होगा. मैं अभी खरगोश नहीं, बल्कि कछुआ हूं और उम्मीद कर रहा हूं कि विश्व कप आते-आते सब कुछ ठीक हो जाएगा.’’

भारतीय टीम प्रबंधन का नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को विश्राम देने का फैसला सही साबित नहीं हुआ तथा पूरी टीम 181 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने आसानी से लक्ष्य हासिल करके तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की लेकिन पंड्या का मानना है कि इससे तीसरा और अंतिम मैच अधिक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बन गया है.

उन्होंने कहा,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो आप तीसरे मैच में 1-1 की बराबरी के साथ जाना चाहते हैं क्योंकि इससे वह अधिक चुनौतीपूर्ण और रोमांचक बन जाता है। अब श्रृंखला बराबर है और आगे उनकी भी परीक्षा होगी और हमारी भी। अगला मैच दर्शकों के लिए और हमारे लिए भी रोमांचक बन गया है.’’

पंड्या ने कहा,,‘‘ हमने वैसी बल्लेबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी. विकेट पहले मैच की तुलना में बेहतर था। शुभमन गिल को छोड़कर सभी ने आसान कैच दिए. यह निराशाजनक है लेकिन हमने कई चीजें सीखी.’’

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने इसे अपनी टीम का संपूर्ण प्रदर्शन करार दिया और कहा कि वह श्रृंखला बराबर करने के अपने लक्ष्य में सफल रहे.

उन्होंने कहा,‘‘ यह संपूर्ण प्रदर्शन था। मैं बहुत संतुष्ट हूं। हमने श्रृंखला में वापसी करने का लक्ष्य बनाया था और इसमें हम सफल रहे। हमें अब एक और मैच जीतने की जरूरत है. आज हमने सही रवैया दिखाया और सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\