देश की खबरें | मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं: राहुल गांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतवर्ष हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार मित्रों ने सात साल में देश को बर्बाद कर दिया।
जयपुर, 12 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि भारतवर्ष हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार मित्रों ने सात साल में देश को बर्बाद कर दिया।
गांधी ने कहा, ‘‘मैं हिंदुत्ववादी नहीं, मैं हिंदू हूं।’’
यहां 'महंगाई हटाओ रैली' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,‘‘ यह देश हिंदुओं का देश है, हिंदुत्ववादियों का नहीं है। देश में महंगाई है, दर्द है तो यह काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए।’’
हिंदू और हिंदुत्ववाद को दो अलग अलग शब्द बताते हुए राहुल ने कहा कि जिस तरह से दो जीवों की एक आत्मा नहीं हो सकती, वैसे ही दो शब्दों का एक मतलब नहीं हो सकता क्योंकि हर शब्द का अलग मतलब होता है।
राहुल ने कहा, ‘‘ मैं हिंदुत्ववादी नहीं, मैं हिंदू हूं।’’ उन्होंने कहा कि हिंदू वह है जो किसी से नहीं डरता जो सबको गले लगता है। उन्होंने कहा कि देश से 'हिंदुत्ववादियों को वापस निकालना है हिंदुओं का राज लाना है।'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके तीन चार मित्रों ने देश को सात साल में बर्बाद कर दिया।
पृथ्वी कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

