जरुरी जानकारी | हुंदै की कुल बिक्री मई में 51,263 इकाई पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री मई, 2022 में 51,263 इकाई रही है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक जून वाहन विनिर्माता हुंदै मोटर इंडिया की कुल बिक्री मई, 2022 में 51,263 इकाई रही है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने मई, 2021 में कोविड महामारी की दूसरी लहर के कारण आए व्यवधान के बावजूद 30,703 वाहन बेचे थे।
बीते माह घरेलू बाजार में कंपनी की वाहन बिक्री बढ़कर 42,293 इकाई पर पहुंच गई। मई, 2021 में कंपनी 25,001 वाहन बेचे थे।
पिछले महीने में कंपनी 8,970 वाहनों का निर्यात किया, जबकि एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 5,702 इकाई रहा था।
कंपनी ने बयान में कहा कि चेन्नई में हुंदै के दो संयंत्रों को रखरखाव के लिए बंद रखने की वजह से 16 मई से 21 मई तक कोई उत्पादन नहीं हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
Ladki Bahin Yojana e-KYC last Date: लाडकी बहन योजना की ई-केवाईसी सुधार के लिए बचे हैं अब कुछ ही दिन, जानें क्या है अंतिम डेट
West Asia Crisis: पीएम मोदी की CCS बैठक का शिवसेना UBT ने किया स्वागत, कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग
Kerala Assembly Election 2026: त्रिशूर से प्रचार की शुरुआत कर सकते हैं पीएम मोदी, पद्मजा वेणुगोपाल के लिए करेंगे रोड शो
Income Tax 2026: 1 अप्रैल से नया कानून लागू, लेकिन इस साल पुराने नियमों के तहत ही भरना होगा रिटर्न
\