जरुरी जानकारी | हुंदै की 2023 में कुल बिक्री नौ प्रतिशत बढ़कर 7,65,786 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की 2023 में कुल बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 7,65,786 इकाई रही है। घरेलू बाजार में रिकॉर्ड बिक्री के दम पर कंपनी यह आंकड़ा हासिल कर पाई है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की 2023 में कुल बिक्री सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 7,65,786 इकाई रही है। घरेलू बाजार में रिकॉर्ड बिक्री के दम पर कंपनी यह आंकड़ा हासिल कर पाई है।

एचएमआईएल की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। कंपनी ने 2022 में कुल 7,00,811 वाहन बेचे थे।

बयान के अनुसार, कंपनी की घरेलू बिक्री कैलेंडर साल 2023 में सबसे अधिक रही है और यह छह लाख इकाइयों का आंकड़ा पार कर गई है। कंपनी ने 2023 में घरेलू बाजार में 6,02,111 इकाइयां बेचीं जो पिछले साल के 5,52,511 के आंकड़े की तुलना में नौ प्रतिशत अधिक है।

कंपनी का 2023 में निर्यात 10 प्रतिशत बढ़कर 1,63,675 इकाई हो गया। यह 2022 में 1,48,300 इकाई रहा था।

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने न केवल अपनी गति बरकरार रखी है, बल्कि करीब 8.2 प्रतिशत की अनुमानित उद्योग की वृद्धि के आंकड़े को भी पार कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके अलावा 2023 में हमने अपने ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए सक्रिय रूप से अपनी वार्षिक उत्पादन क्षमता में 50,000 इकाइयों का विस्तार किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर