जरुरी जानकारी | हुंदै की जून में बिक्री एक प्रतिशत घटकर 64,803 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया की जून में कुल थोक बिक्री एक प्रतिशत घटकर 64,803 इकाई रही।

नयी दिल्ली, एक जुलाई हुंदै मोटर इंडिया की जून में कुल थोक बिक्री एक प्रतिशत घटकर 64,803 इकाई रही।

वाहन विनिर्माता की जून 2023 में थोक बिक्री 65,601 इकाई रही थी।

हुंदै मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बिक्री 50,103 इकाई पर स्थिर रही, जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 50,001 इकाई रही थी।

समीक्षाधीन महीने में निर्यात छह प्रतिशत घटकर 14,700 इकाई रह गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 15,600 इकाई था।

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ वर्ष 2024 की पहली छमाही में कुल बिक्री में 5.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई। घरेलू बिक्री में एसयूवी का 66 प्रतिशत योगदान रहा।’’

कंपनी की कुल बिक्री जनवरी-जून अवधि में 3,85,772 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 3,65,030 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर