एजेंसी न्यूज

हुंदै मोटर्स ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये चार राज्यों को दिये नौ करोड़ रुपये के जरूरी सामान

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने इस मदद के तहत दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों को व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान (पीपीई), मास्क, सेनिटाइजर और सुखे राशन दिये हैं।

हुंदै मोटर्स ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिये चार राज्यों को दिये नौ करोड़ रुपये के जरूरी सामान
जमात

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल वाहन निर्माता विहुंदै मोटर इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिये जारी प्रयासों में मदद के तौर पर चार राज्य सरकारों को नौ करोड़ रुपये से अधिक के जरूरी सामान दिये हैं।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने इस मदद के तहत दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र की राज्य सरकारों को व्यक्तिगत सुरक्षा परिधान (पीपीई), मास्क, सेनिटाइजर और सुखे राशन दिये हैं।

उसने तमिलनाडु के अस्पतालों को चिकित्सा से संबंधित व्यर्थ सामानों के निस्तारण के लिये सुरक्षित समाधान भी मुहैया कराये हैं।

हुंदे मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. एस. किम ने कहा, ‘‘भारत की वृद्धि में दो दशक से अधिक समय से टिकाऊ भागीदार होने के नाते हम इस मुश्किल समय में भारत सरकार के साथ खड़े हैं और अपनी पूरी प्रतिबद्धता का आश्वासन देते हैं। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी अभियान में हमारी मुहिम उन लोगों की मदद पर केंद्रित है जो पहली पंक्ति में काम कर हैं या इससे सर्वाधिक प्रभावित हैं।’’

कंपनी ने इससे पहले प्रधानमंत्री आपदा राहत एवं नागरिक सहायता कोष (पीएम केयर्स कोष) में सात करोड़ रुपये तथा तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की थी। कंपनी ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को चार करोड़ रुपये के आयातित अत्याधुनिक जांच किट भी दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).