जरुरी जानकारी | हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री में सितंबर में 10 प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हुंदै मोटर इंडिया की सितंबर महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 64,201 इकाई रह गई।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर हुंदै मोटर इंडिया की सितंबर महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 64,201 इकाई रह गई।

वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा कि कंपनी ने सितंबर 2023 में कुल 71,641 इकाइयां बेचीं।

घरेलू स्तर पर थोक बिक्री सितंबर में छह प्रतिशत घटकर 51,101 इकाई रह गई, जबकि सितंबर 2023 में यह 54,241 इकाई थी।

निर्यात सितंबर में 25 प्रतिशत घटकर 13,100 इकाई रह गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 17,400 इकाई था।

हुंदै के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा कि अब कंपनी की कुल बिक्री में एसयूवी का हिस्सा 70 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा, ‘‘त्योहारों के मद्देनजर हमने ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कई नए मॉडल पेश किए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर