जरुरी जानकारी | हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री जुलाई में छह प्रतिशत बढ़कर 63,851 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री जुलाई, 2022 में छह प्रतिशत बढ़कर 63,851 इकाई हो गई। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक अगस्त वाहन कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री जुलाई, 2022 में छह प्रतिशत बढ़कर 63,851 इकाई हो गई। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।

एचएमआईएल ने कहा कि उसने जुलाई, 2021 में 60,249 इकाइयों को बिक्री की थी।

कंपनी की इस साल जुलाई महीने में घरेलू वाहनों की बिक्री 5.1 प्रतिशत बढ़कर 50,500 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में उसने 48,042 इकाइयां बेची थी।

बयान में कहा गया है कि एचएमआईएल का निर्यात पिछले महीने 9.4 प्रतिशत बढ़कर 13,351 इकाई हो गया। जुलाई, 2021 में कंपनी ने 12,207 वाहन निर्यात किए थे।

एचएमआईएल के निदेशक (बिक्री, विपणन एवं सेवा) तरुण गर्ग ने कहा कि सेमीकंडक्टर की स्थिति में सुधार से यात्री वाहन खंड में सकारात्मक रुझान देखा गया, जिससे वाहनों की मांग बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की नई एसयूवी टक्सन को भी ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू