खेल की खबरें | ओडिशा को हराकर शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगा हैदराबाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रा के साथ शानदार वापसी करने वाली हैदराबाद की टीम मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में जब ओड़िशा एफसी का सामना करेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

मडगांव, 18 जनवरी पिछले तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रा के साथ शानदार वापसी करने वाली हैदराबाद की टीम मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में जब ओड़िशा एफसी का सामना करेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।

अपने पिछले मुकाबले में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी को ड्रा पर रोकने से हैदराबाद के हौसले बुलंद हैं और चौथे स्थान पर काबिज यह टीम 11वें और आखिरी स्थान की टीम के खिलाफ जीत से कम कुछ भी नहीं चाहेगी।

दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में हैदराबाद की जीत हुई थी लेकिन कोच मैनुएल मारक्वेज ओडिशा को हल्के में नहीं लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा आत्मविश्वास निश्चित तौर पर ऊंचा है। हम मुम्बई के खिलाफ जीतना चाहते थे लेकिन ड्रॉ भी एक अच्छा परिणाम है और ऐसे मैच के बाद मनोबल का ऊंचा होना आम बात है। हम उस मैच में शारीरिक, रणनीतिक और तकनीकी तौर पर काफी अच्छा खेले थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा की टीम पिछले कुछ मैचों से अच्छा खेल रही है। इसलिए हमें सतर्क रहना होगा।’’

ओडिशा की टीम को अपने पिछले मैच में चेन्नइयन एफसी के खिलाफ हार मिली थी। यह इस सत्र की उसकी सातवीं हार थी, जो कि एक रिकार्ड है।

ओडिशा के कोच स्टुअर्ट बॉक्सटर को आशा है कि उनकी टीम हैदराबाद के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में हम अच्छा खेले थे। मैच का फैसला हालांकि पेनाल्टी पर हुआ था। हम हारे थे क्योंकि हमने बड़ी गलती की थी। अब मैं इस टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की आशा कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

AAP नेतृत्व को आत्ममंथन की जरूरत, 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP का हमला