देश की खबरें | हैदराबाद: भारी बारिश के बाद चारमीनार की दीवार से प्लास्टर की परत गिरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद चारमीनार की दीवार से प्लास्टर की परत गिर गई।
हैदराबाद, तीन अप्रैल हैदराबाद में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बाद चारमीनार की दीवार से प्लास्टर की परत गिर गई।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सूत्रों ने बताया कि चारमीनार की दीवार से प्लास्टर की परत गिरने की घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
अधिकारियों ने चारमीनार की दीवार से प्लास्टर की परत गिरने के लिए भारी बारिश को जिम्मेदार ठहराया।
सूत्रों ने बताया कि प्रभावित हिस्से का निरीक्षण किया गया और इंजीनियरों सहित विशेषज्ञों की एक टीम शुक्रवार सुबह त्वरित समाधान के लिए कार्रवाई की रूपरेखा तय करेगी।
अधिकारियों के मुताबिक, भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई।
चारमीनार एक ऐतिहासिक स्मारक है, जिसे सुल्तान मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने 1591 में बनवाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)