विदेश की खबरें | अदन की खाड़ी में दो जहाजों पर हूती विद्रोहियों ने किया मिसाइल हमला : अमेरिकी सेना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बताया कि रविवार देर रात एक जहाज रोधी बैलेस्टिक क्रूज मिसाइल से एंटीगुआ एवं बारबूडा के झंडे वाले मालवाहक जहाज नॉर्दर्नी को निशाना बनाया गया, जिससे जहाज पर आग लग गयी और उस पर सवार सभी लोगों को उतारना पड़ा।
अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने बताया कि रविवार देर रात एक जहाज रोधी बैलेस्टिक क्रूज मिसाइल से एंटीगुआ एवं बारबूडा के झंडे वाले मालवाहक जहाज नॉर्दर्नी को निशाना बनाया गया, जिससे जहाज पर आग लग गयी और उस पर सवार सभी लोगों को उतारना पड़ा।
सेना ने कहा कि उस जहाज पर दो बार मिसाइल से हमला किया गया।
ब्रिटिश सेना के समुद्री व्यापार परिचालन केंद्र ने भी अदन के इस इलाके में हमले होने की सूचना देते हुए कहा कि नुकसान पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
हूती सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने रविवार को एक वीडियो संदेश जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि जहाज को मिसाइलों और ड्रोन दोनों से निशाना बनाया गया।
'द एसोसिएटेड प्रेस' द्वारा किये गये विश्लेषण से पता चला कि नॉर्दनी जहाज रविवार अपराह्न तक अदन की खाड़ी में था।
हूती विद्रोहियों ने दूसरे हमले में बैलिस्टिक मिसाइल से अदन की खाड़ी में लाइबेरियाई ध्वज वाले मालवाहक जहाज ताविशी को निशाना बनाया। सारी ने दावा किया कि हमला अरब सागर में किया गया हालांकि इसका कोई सबूत नहीं दिया गया है।
आंकड़ों से पता चला कि हमले के समय ताविशी अदन की खाड़ी में था। मध्य कमान ने कहा, ''ताविशी को नुकसान हुआ है लेकिन वह आगे बढ़ रहा है।''
सेना ने कहा कि हूती द्वारा जहाज पर दागी गई दूसरी बैलिस्टिक मिसाइल को एक युद्धपोत ने गिरा दिया।
सारी ने एक युद्धपोत पर भी हमले का दावा किया लेकिन इस हमले की पुष्टि नहीं हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

