Uttar Pradesh: आपसी झगड़े से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या, शव जंगल में फेंका
जिले के मोदी नगर रोड स्थित नंगोली गांव निवासी एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया और पुलिस को उसकी हत्या किए जाने की सूचना दी.
हापुड़: जिले के मोदी नगर रोड स्थित नंगोली गांव निवासी एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर उसका शव जंगल में फेंक दिया और पुलिस को उसकी हत्या किए जाने की सूचना दी।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में शव बरामद होने और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी सुशील कुमार ने सोमवार को 112 परफोन करके पुलिस को अपनी पत्नी के लापता होने और उसकी हत्या किए जाने की आशांका जतायी थी.
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुशील की सूचना पर पुलिस ने महिला की खोजबीन की, तो उसका खून से लथपथ शव जंगल में पड़ा मिला. पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़े: तिरुवनंतपुरम: मलयालम अभिनेता Unni Dev पत्नी की आत्महत्या के आरोप में गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपी सुशील ने पूछताछ में बताया कि उसने गृह क्लेश के चलते सोमवार की सुबह अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था और खुद ही पत्नी की हत्या की खबर पुलिस को दी. पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

