एजेंसी न्यूज

Jharkhand Shocker: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर

झारखण्ड में बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार रात्रि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. महिला की हालत गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jharkhand Shocker: चरित्र पर संदेह के चलते पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका, हालत गंभीर
तेजाब से हमला ( photo credit : file image )

बोकारो, 21 सितंबर : झारखण्ड (Jharkhand) में बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार रात्रि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया. महिला की हालत गंभीर है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोदरो गांव में हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई. महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया.

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला चालीस प्रतिशत जल गई है. नावाडीह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार का विवाह दो वर्ष पहले परसाबाद की सुमन देवी संग हुआ था. यह भी पढ़ें : COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक? जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री

संजय पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. रविवार की शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई जिससे आक्रोशित होकर संजय ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).