उत्तर प्रदेश: भदोही में पति ने पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने वाले तांत्रिक की धारदार हथियार से की हत्या
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव का निवासी राजकुमार अपनी पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव में ही तंत्र—मंत्र करने वाले राम लखन (60) के पास ले गया था।
भदोही (उप्र), 10 मई. भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में एक व्यक्ति ने इलाज के नाम पर उसकी पत्नी से बलात्कार की कोशिश करने के आरोपी तांत्रिक की गंडासे से प्रहार कर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के चकनिरंजन गांव का निवासी राजकुमार अपनी पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत होने पर गांव में ही तंत्र—मंत्र करने वाले राम लखन (60) के पास ले गया था. उन्होंने बताया कि झाड़—फूंक के दौरान तांत्रिक ने राजकुमार को बाहर से कुछ सामान लाने को कहा.
उन्होंने कहा, ‘‘उसके बाहर जाने पर राम लखन ने महिला से बलात्कार की कथित कोशिश की, तभी राजकुमार सामान लेकर पहुंच गया. ओझा की हरकत देख उसने राम लखन को मारा—पीटा. उस वक्त तांत्रिक वहां से भाग गया.’’सिंह ने बताया कि इस घटना के करीब तीन घंटे बाद राजकुमार और उसके दोस्त जगन्नाथ ने शराब पी. उन्होंने बताया कि जगन्नाथ सुलह कराने की बात कहकर तांत्रिक को साथ लेकर आया और उसके आते ही राजकुमार ने गंडासे से उसकी गर्दन पर वार कर उसकी कथित रूप से हत्या कर दी. यह भी पढ़े-चित्रकूट: भूत उतारने के बहाने तांत्रिक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया इस संबंध में मामला दर्ज कर जगन्नाथ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि राजकुमार की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

